National
कूनो से निकलकर राजस्थान पहुंचे दो चीते, एक ही जंगल में बाघ-तेंदुए भी; वन विभाग अलर्ट
डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकले चीतों ने अब राजस्थान के जंगलों में अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। कूनो के दो नर चीते केजीपी-3 और केओएमजी-4 राजस्थान के करौली जिले की करणपुर रे
लेखक Digital Desk45K पढ़े गए

डिजिटल डेस्क, ग्वालियर। मध्य प्रदेश के श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क से निकले चीतों ने अब राजस्थान के जंगलों में अपना नया ठिकाना तलाश लिया है। कूनो के दो नर चीते केजीपी-3 और केओएमजी-4 राजस्थान के करौली जिले की करणपुर रेंज में पहुंच गए हैं। खास बात यह है कि इस जंगल में पहले से बाघ और तेंदुओं की मौजूदगी है। ऐसे में एक ही क्षेत्र में तीन बड़े शिकारी वन्यजीवों की मौजूदगी ने वन विभाग की निगरानी और सुरक्षा संबंधी चुनौतियां बढ़ा दी हैं।



