National
ददरी मेले में पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हुआ भूमि आवंटन
जागरण संवाददाता, बलिया । ददरी मेला-2026 के मीना बाजार में दुकानदारों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई जो रात तक जारी रही। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रहे आवंटन के पहले दिन 312 लट्ठा भूमि आवंटित की गई
लेखक Vns Milan K. Gupta119K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेला-2026 के मीना बाजार में दुकानदारों के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया गुरुवार को शुरू हुई जो रात तक जारी रही। पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर हो रहे आवंटन के पहले दिन 312 लट्ठा भूमि आवंटित की गई।
इससे नगर पालिका परिषद को करीब 40 लाख रुपये 500 राजस्व प्राप्त हुआ। चार अलग-अलग कतारों में करीब 1200 लट्ठा भूमि का आवंटन किया जाना है। अभी लगभग 900 लट्ठा भूमि का आवंटन शेष है। भूमि आवंटन की प्रक्रिया देर रात तक चलती रही।



