National
कश्मीर या पुंछ जाने का प्लान है तो रुक जाएं, पीर पंजाल की पहाड़ियों पर ताजा बर्फबारी; फिसलन के चलते मुगल रोड बंद
जागरण संवाददाता, पुंछ। सीमावर्ती जिला पुंछ में वीरवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले के मैदानी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है, जबकि पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले क्षेत्र
लेखक Gagan Kohli194K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, पुंछ। सीमावर्ती जिला पुंछ में वीरवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। जिले के मैदानी और निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होने का सिलसिला जारी है, जबकि पीर पंजाल पर्वत श्रृंखला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ गई है। वहीं, मौसम खराब होने और सड़क पर फिसलन बढ़ने के चलते ऐतिहासिक मुगल रोड पर यातायात को एहतियातन बंद कर दिया गया है।



