National
25 वर्षों में बदली हजारीबाग की तस्वीर, अब पर्यटन हब बनने की तैयारी
संदीप कुमार सिन्हा, हजारीबाग। प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगल, पहाड़, झरने, ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक स्थलों से समृद्ध हजारीबाग में पर्यटन की संभावनाएं शुरू से रही हैं। पहले जिले का पर्यटन मुख्य रूप से पिकनिक स्थलों और धार्म
लेखक Sandeep Sinha188K पढ़े गए

संदीप कुमार सिन्हा, हजारीबाग। प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगल, पहाड़, झरने, ऐतिहासिक धरोहर और धार्मिक स्थलों से समृद्ध हजारीबाग में पर्यटन की संभावनाएं शुरू से रही हैं। पहले जिले का पर्यटन मुख्य रूप से पिकनिक स्थलों और धार्मिक आयोजनों तक सीमित था।
पर्यटक कनहरी पहाड़ी, हजारीबाग झील, कोनार डैम, सूर्यकुंड और विभिन्न मंदिरों तक पहुंचते थे, लेकिन ठहरने, मनोरंजन, सुरक्षा और पर्यटक सुविधाओं का पर्याप्त विकास नहीं हो पाया था। पिछले 25 वर्षों में कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं धरातल पर उतरी हैं। अब पर्यटन को रोजगार और स्थानीय अर्थव्यवस्था से जोड़ने की तैयारी हो रही है।



