National
ददरी मेला में झूला-प्रदर्शनी, पार्किंग समेत गदहा बाजार के लिए कल भूमि का आवंटन, लाइव प्रसारण भी
जागरण संवाददाता, बलिया । ददरी मेला-2026 की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए पांच प्रमुख कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जाएगी। इसके तहत झूला एवं प्रदर्शनी, पार्किंग, लकड़ी बाजार, वेंडर जोन और गदहा बाजार के लिए
लेखक Vns Milan K. Gupta168K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। ददरी मेला-2026 की व्यवस्थाओं के संचालन के लिए पांच प्रमुख कार्यों की निविदा प्रक्रिया शुक्रवार को पूरी की जाएगी। इसके तहत झूला एवं प्रदर्शनी, पार्किंग, लकड़ी बाजार, वेंडर जोन और गदहा बाजार के लिए भूमि आवंटन की नीलामी होगी। इन कार्यों के लिए प्राप्त निविदाएं सुबह 11 बजे गंगा बहुद्देशीय सभागार में खोली जाएंगी।
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की ओर से गठित जिला स्तरीय नीलामी एवं टेंडर समिति की उपस्थिति में निविदाएं खोली जाएंगी। नीलामी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन की ओर से इसका लाइव टेलीकास्ट भी कराया जाएगा। जिला प्रशासन के निर्धारित लिंक के माध्यम से पूरी कार्यवाही का सीधा प्रसारण होगा। इस दौरान नीलामी समिति के सदस्यों के साथ मीडिया प्रतिनिधि और दर्शक भी उपस्थित रहेंगे।



