National
एक चुनाव चिह्न पर अधिक दलों का दावा तो लॉटरी से होगा फैसला, चंडीगढ़ निगम चुनाव की तैयारी तेज; नियम जारी
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी में नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव चिह्न आवंटन के नियम जारी किए गए, जिसके तहत राष्ट्रीय दलों को अपने आरक्षित चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ना होगा। निर्दलीयों के लिए 1
लेखक Rajesh Dhall37K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। स्मार्टसिटी में नगर निगम चुनाव की तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव चिह्न आवंटन के नियम जारी किए गए, जिसके तहत राष्ट्रीय दलों को अपने आरक्षित चुनाव चिह्न पर ही चुनाव लड़ना होगा। निर्दलीयों के लिए 184 मुक्त चिह्नों की सूची जारी की गई। एक ही चुनाव चिह्न पर एक से अधिक दल दावा करते हैं तो लॉटरी के जरिये फैसला किया जाएगा।
चुनाव आयोग ने चुनाव चिह्नों के आरक्षण और आवंटन के लिए चुनाव चिह्न (आरक्षण एवं आवंटन) आदेश, 2026 जारी कर दिया है। इसके साथ ही निगम के सभी 35 वार्डों के लिए सामान्य और व्यय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गई है।



