संवाद सहयोगी, महेंद्रगढ़। शहरवासियों और व्यापारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए नगरपालिका प्रशासन ने शहर के प्रमुख मार्ग के कायाकल्प की तैयारी शुरू कर दी है। महेंद्रगढ़ के बालाजी चौक से लेकर सब्जी मंडी धर्मशाला तक नई सड़क का निर्माण करवाया जाएगा।
इस महत्वपूर्ण विकास परियोजना पर नगरपालिका द्वारा करीब एक करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी।नगरपालिका प्रधान रमेश सैनी ने बुधवार को बताया कि इस मार्ग के निर्माण की मांग स्थानीय लोगों और दुकानदारों द्वारा कई दिनों से की जा रही थी।