डिजिटल डेस्‍क, लखनऊ। योगी सरकार बिजली उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान पर लगातार जोर दे रही है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) ने अक्टूबर में उपभोक्ताओं की शिकायतों के निस्तारण में तेजी दिखाई। प्रदेश के पांचों विद्युत वितरण निगमों (डिस्कॉम) में इस दौरान कुल 7.41 लाख शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 7,09,038 शिकायतों का निस्तारण किया गया। इस तरह कुल शिकायतों में से 95.63 प्रतिशत का समाधान किया गया है।