National
माया त्यागी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग, कमिश्नर से मिला परिवार
संवाद सूत्र, छपार (सहारनपुर)। अमन उर्फ माया त्यागी के एनकाउंटर के विरोध में उनके स्वजन ने त्यागी भूमिहार महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। कमिश्नर ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच, आर्
लेखक Deepak Tyagi80K पढ़े गए

संवाद सूत्र, छपार (सहारनपुर)। अमन उर्फ माया त्यागी के एनकाउंटर के विरोध में उनके स्वजन ने त्यागी भूमिहार महासभा के प्रतिनिधिमंडल के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात की। कमिश्नर ने एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच, आर्थिक सहायता और माया के इकलौते पुत्र को पुलिस स्कूल में निश्शुल्क शिक्षा देने का आश्वासन दिया।
छपार निवासी अमन उर्फ माया त्यागी को गत 31 अक्टूबर को नोएडा के सेक्टर-126 थाना पुलिस और सीआरटी ने मुठभेड़ में मार गिराया था। वह 50 हजार का इनामी था। स्वजन और त्यागी समाज के संगठनों ने पुलिस पर माया का फर्जी एनकाउंटर करने का आरोप लगाया था।



