संवाद सूत्र, रफीगंज (औरंगाबाद)। मरीज के इलाज से इनकार करने को लेकर मंगलवार की रात से शुरू हुआ विवाद गुरुवार को खूनी संघर्ष में बदल गया। मारपीट में गंभीर रूप से घायल चरकूपा गांव निवासी 45 वर्षीय सिकंदर खान की पटना में इलाज चल रहा है।
स्थिति बिगड़ने पर मौत की सूचना आई जिसके बाद आक्रोशित स्वजन और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने नुनिया टिल्हा स्थित डॉ. रंजीत यादव के निजी क्लीनिक पी. मेमोरियल अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ करते हुए आग लगा दिया। अस्पताल की एंबुलेंस को आग के हवाले कर दिया।