National
रेवाड़ी में 15 नवंबर से बदल जाएगा स्कूलों का समय, ठंड को देखते हुए फैसला; अब कितने बजे लगेगी क्लास?
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। प्रदेश के विद्यालयों में 15 नवंबर से समय बदल जाएगा।इस दिन से विद्यालयों में सर्दियों का टाइम टेबल लागू हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सुबह की ठंड से राहत मिलेगी।
लेखक Gobind Singh118K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। प्रदेश के विद्यालयों में 15 नवंबर से समय बदल जाएगा।इस दिन से विद्यालयों में सर्दियों का टाइम टेबल लागू हो जाएगा। इससे विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को सुबह की ठंड से राहत मिलेगी।
कोई भी विद्यालय अपनी मर्जी से समय में बदलाव नहीं करेगा। सभी को निर्धारित समय सारिणी का ही पालन करना होगा। सर्दियों में 15 नवंबर से 15 फरवरी तक विद्यालयों का समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर बाद 3:30 बजे तक रहेगा।



