जागरण संवाददाता, हापुड़। हापुड़ की आवास विकास कॉलोनी में बृहस्पतिवार दोपहर उस समय दहशत फैल गई, जब कार सवार हमलावरों ने एक व्यक्ति के घर के बाहर पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। जिस समय गोलियां बरसाई गईं, उस समय घर के अंदर परिवार के सभी सदस्य बैठकर खाना खा रहे थे।
अचानक गोलियों की आवाज से परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई। हमलावरों की चलाई दो गोली घर के बाहर खड़ी पीड़ित की कार में जा लगी। गनीमत रही कि गोली किसी व्यक्ति को नहीं लगी और परिवार बाल-बाल बच गया।