National
छठ पर्व पर 186 घाटों पर दिया जाएगा अर्घ्य, संतकबीरनगर में 25 स्थानों पर स्थापित होंगी प्रतिमाएं
जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनपद के आठ थाना क्षेत्रों में कुल 186 घाटों पर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, 25 स्थानों पर छठ माता की प्रति
लेखक Ujjawal Tiwari Tiwari126K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, संतकबीरनगर। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इस बार जनपद के आठ थाना क्षेत्रों में कुल 186 घाटों पर व्रती भगवान सूर्य को अर्घ्य देंगे। वहीं, 25 स्थानों पर छठ माता की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी, जिनका विसर्जन 16 नवंबर को होगा।
पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने घाटों की संख्या, प्रतिमा स्थापना और श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ के आधार पर सुरक्षा व्यवस्था का खाका तैयार किया है।



