राज्य ब्यूरो, पटना। सरकार के सात निश्चय-3 में शामिल ''कृषि में प्रगति, प्रदेश की समृद्धि'' के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। इसके तहत उदेरास्थान सिंचाई परियोजना के पुनर्स्थापन एवं विस्तार के लिए जल संसाधन विभाग ने 53 करोड़ 59 लाख 6 हजार 871 रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।
इस परियोजना के तहत महमुदा मुख्य नहर का दो किलोमीटर तक विस्तारीकरण, महमुदा शाखा नहर का पुनर्स्थापन तथा भारथु शाखा नहर में एक फाल का निर्माण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जलवार नदी से गाद निकालने के साथ आवश्यक संरचनाओं के निर्माण का भी कार्य होगा।