जागरण संवाददाता, अयोध्या। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन-पूजन कार्यक्रम को लेकर संत, महंतों के विरोध के चलते पार्टी नेताओं के कान जरूर खड़े हुए, लेकिन वे विचलित नहीं हैं। पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर मजबूती से डटी है। विरोध को लेकर बैचेनी उसमें नहीं दिखती।
अखिलेश की अयोध्या यात्रा 12 दिसंबर को घोषित है। अखिलेश के अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन-पूजन कार्यक्रम के शिल्पकार पूर्व मंत्री तेजनारायण पांडेय पवन कहते हैं कि सत्ता संरक्षित कुछेक संत-महांत राष्ट्रीय अध्यक्ष की यात्रा का विरोध कर मुफ्त में उनका प्रचार कर रहे हैं। अखिलेश के अयोध्या कार्यक्रम की घोषणा के बाद बुधवार को हुई बैठक में संत, महंतोें ने राम मंदिर जाने से पहले कारसेवकों पर गोली चलवाने के लिए अखिलेश से माफी मांगने की मांग की।