जागरण संवाददाता (रामनगर) वाराणसी। नगर क्षेत्र के किला रोड स्थित लस्सी कारोबारी के साथ चेन छिनैती का मामला प्रकाश में आया है। बुधवार देर रात कोदोपुर में मित्र के यहा से पार्टी कर लौट रहे राजेश पाल की चेन छीन कर चोर कटेसर की ओर भाग निकले।
राजेश ने पुलिस को बताया कि रात 10 बजे वह कोदोपुर स्थित एक मित्र रवि के यहां से पार्टी कर लौट रहा था जैसे ही वह पीएसी के चांदमारी ग्राउंड के समीप पहुंचा तभी पहले से वहा मौजूद दो बाइक पर तीन युवकों ने उसे रुकने का इशारा किया। राजेश अभी रुके ही थे कि बाइक सवार स्नेचर पीछे से उसकी 20 ग्राम की सोने की छीन कर कटेसर की ओर भाग निकले।