जागरण संवाददाता, रांची। यात्रियों की सुविधा और टिकट आरक्षण की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए रेलवे ने रांची आरक्षण कार्यालय के एक यात्री आरक्षण प्रणाली (पीआरएस) काउंटर के कार्य समय में विस्तार करने का निर्णय लिया है।
अब रविवार और राष्ट्रीय अवकाश के दिनों में भी रांची आरक्षण कार्यालय का एक पीआरएस काउंटर रात 8 बजे तक खुला रहेगा। इससे यात्रियों को छुट्टी के दिनों में भी देर शाम तक टिकट आरक्षण कराने की सुविधा मिलेगी।

दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल की ओर से यह सुविधा प्रायोगिक आधार पर रविवार, 15 नवंबर 2026 से शुरू की जाएगी। इसे तीन महीने की अवधि के लिए लागू किया जाएगा। विस्तारित समय की सुविधा निर्धारित तिथि से प्रभावी होगी।