जागरण संवाददाता, गोरखपुर। लक्ष्मी प्रतिमा विसर्जन के दौरान बुधवार को पिपराइच के पिपरा वसंत गांव में स्थित तालाब में डूब रहे युवक की आरक्षी ने जान बचा ली। युवक को डूबता देख विसर्जन ड्यूटी पर तैनात सिपाही अजीत कुमार ने बिना देर किए तालाब में छलांग लगा दी और युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
11 नवंबर को पिपरा वसंत गांव में लक्ष्मी प्रतिमा का विसर्जन हो रहा था। इसी दौरान रिश्तेदारी में गांव आया आकाश पासवान तालाब के गहरे पानी में चला गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे गहरे पानी में जाने से मना किया था, लेकिन वह नहीं माना।