National
महराजगंज में केरल से लौटे सुरेंद्र की सड़क हादसे में मौत, परिवार में मचा कोहराम
संवाद सूत्र (सिंदुरिया) महराजगंज। केरल से तीन दिन पहले ही घर लौटे 45 वर्षीय सुरेंद्र सहानी की बुधवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पिपरा कल्याण के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। ज
लेखक Digital Desk59K पढ़े गए

संवाद सूत्र (सिंदुरिया) महराजगंज। केरल से तीन दिन पहले ही घर लौटे 45 वर्षीय सुरेंद्र सहानी की बुधवार की शाम सड़क हादसे में मौत हो गई। पिपरा कल्याण के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कालेज रेफर कर दिया था, लेकिन वहां ले जाने की तैयारी के दौरान ही उनकी सांसें थम गईं। हादसे में दूसरी बाइक पर सवार हरिहरपुर टोला अकतहवा निवासी विशाल भी घायल हो गया। उसका इलाज चल रहा है।



