National
पंजाब विधानसभा चुनाव 2027: सचिन पायलट करेंगे 'जवानी संभाल जट्टा' साइकिल रैली की शुरुआत
डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज श्री चमकौर साहिब से ‘जवानी संभाल जट्टा’ साइकिल रैली की शुरुआत होगी। प
लेखक Digital Desk193K पढ़े गए

डॉ. सुमित सिंह श्योराण, चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों को गति देने के लिए कांग्रेस ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में आज श्री चमकौर साहिब से ‘जवानी संभाल जट्टा’ साइकिल रैली की शुरुआत होगी। पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट इस अभियान में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। वह श्री चमकौर साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
अभियान समिति के चेयरमैन और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुवाई में आयोजित इस कार्यक्रम में पायलट साइकिल रैली को हरी झंडी दिखाएंगे।
पायलट के पंजाब दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।
पायलट के पंजाब दौरे को आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है।



