National
एकादशी 20 और 21 को....चार माह की योग निद्रा के बाद जागेंगे भगवान विष्णु, मेरठ में प्रस्तावित हैं 600 विवाह समारोह
जागरण संवाददाता, मेरठ। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागेंगे। इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह भी होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मुख्य रूप
लेखक Vinay Kumar117K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, मेरठ। 20 नवंबर को देवउठनी एकादशी है। चार महीने की योग निद्रा के बाद भगवान विष्णु जागेंगे। इस दिन तुलसी-शालिग्राम विवाह भी होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी से ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे। मुख्य रूप से वैवाहिक कार्यक्रमों की शुरूआत होगी। इसमें अनबूझे विवाह भी संपन्न होंगे। इस बार एकादशी तिथि 20 और 21 नवंबर दोनों दिन रहेगी। इसलिए दोनों दिनों में शहर भर में वैवाहिक समारोह की जबर्दस्त धूम रहेगी। 24, 25, 26 व 29 नवंबर को भी बड़ी संख्या में वैवाहिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।



