चेतन वर्मा, हिसार। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्यास बुझाना आसान नहीं है। कारण है पहली से 12वीं कक्षा के 6469 सरकारी स्कूलों में से 398 स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल हो चुके हैं। अर्थात 398 स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं है। शेष 6071 स्कूलों में पानी पीने योग्य है। जबकि 7828 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की जांच होनी बाकी है।