National
टंकियों में 'बीमारी'! हरियाणा के 398 सरकारी स्कूलों में पानी के सैंपल फेल, शिक्षा मंत्री के गृह जिले के भी 28 स्कूल
चेतन वर्मा, हिसार। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्यास बुझाना आसान नहीं है। कारण है पहली से 12वीं कक्षा के 6469 सरकारी स्कूलों में से 398 स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल हो चुके हैं। अर्थात 398 स्कूलों म
लेखक Chetan Verma79K पढ़े गए

चेतन वर्मा, हिसार। हरियाणा के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों को प्यास बुझाना आसान नहीं है। कारण है पहली से 12वीं कक्षा के 6469 सरकारी स्कूलों में से 398 स्कूलों में पीने के पानी के सैंपल फेल हो चुके हैं। अर्थात 398 स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं है। शेष 6071 स्कूलों में पानी पीने योग्य है। जबकि 7828 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की जांच होनी बाकी है।



