जागरण संवाददाता, नोएडा। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए ग्रेप (ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान) लागू होते ही परिवहन विभाग ने प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर शिकंजा कसा। अप्रैल से सितंबर तक सामान्य गति से चल रही प्रवर्तन कार्रवाई ने अक्टूबर महीने में ग्रैप के प्रभावी होते कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी।
1 अप्रैल से 31 अक्टूबर तक जहां विभाग ने 5059 वाहनों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की, वहीं सिर्फ अक्टूबर में ही ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए 541 वाहनों का चालान काटा गया और 52.93 लाख रुपये का जुर्माना मौके से वसूला गया।