National
देवरिया-बिहार मार्ग पर बढ़ा संकट, उग्रसेन सेतु की मरम्मत में लगेंगे दो और महीने
संवाद सूत्र, कपरवार, (देवरिया)। राम-जानकी मार्ग पर कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु की बदहाली दूर होने में अभी दो माह से अधिक का समय लगेगा। पुल के छह डेकों में खराबी मिलने के बाद मरम्मत कार्य चल रहा है। फिलहाल तीन डेकों पर काम
लेखक Bhagwan Upadhyay155K पढ़े गए

संवाद सूत्र, कपरवार, (देवरिया)। राम-जानकी मार्ग पर कपरवार स्थित उग्रसेन सेतु की बदहाली दूर होने में अभी दो माह से अधिक का समय लगेगा। पुल के छह डेकों में खराबी मिलने के बाद मरम्मत कार्य चल रहा है। फिलहाल तीन डेकों पर काम हो रहा है, जबकि शेष तीन पर मरम्मत शुरू होना बाकी है।
ढलाई के बाद कंक्रीट को निर्धारित समय तक मजबूत होने देने और अन्य तकनीकी प्रक्रियाओं के चलते आवागमन जल्द सामान्य होने की उम्मीद नहीं है। इस दौरान दोपहिया वाहनों को छोड़कर अन्य वाहनों का संचालन बंद रहेगा।



