National
अमृतसर के टांगरा में अवैध नशा मुक्ति केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नाबालिगों समेत 75 मरीज छुड़ाए
जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर जिले में बिना अनुमति चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टांगरा अड्डे के पास जीटी रोड स्थित भई मनी सिंह जी
लेखक Digital Desk136K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, अमृतसर। अमृतसर जिले में बिना अनुमति चल रहे नशा मुक्ति केंद्रों के खिलाफ स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने टांगरा अड्डे के पास जीटी रोड स्थित भई मनी सिंह जी गुरमत विद्यालय में चल रहे एक अनधिकृत नशा मुक्ति केंद्र पर छापेमारी की। जांच के दौरान केंद्र में 70 से 75 युवक भर्ती मिले।
इनमें 18 वर्ष से कम आयु के किशोर भी शामिल थे। केंद्र संचालक मौके पर न तो पंजीकरण प्रमाणपत्र दिखा सके और न ही अन्य जरूरी दस्तावेज उपलब्ध करवा पाए।



