National
सीएम सम्राट चौधरी ने बताया मोदी-नीतीश की जीत का 'सीक्रेट फॉर्मूला', पटना में विपक्ष पर बरसे
जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि जनता को 'नया सपना' दिखाकर वोट झटकने की चाहत रखने वाले मुगालते में हैं। मतदाता सब समझते हैं। जो लोग केवल 'नया सपना' दिखाते
लेखक Akshay Pandey181K पढ़े गए
-1794468782918.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, पटना। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा है कि जनता को 'नया सपना' दिखाकर वोट झटकने की चाहत रखने वाले मुगालते में हैं। मतदाता सब समझते हैं। जो लोग केवल 'नया सपना' दिखाते हैं, जनता उन्हें मंच से उतारना भी बखूबी जानती है। सीएम गुरुवार को ज्ञान भवन में आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे।
इस अवसर पर उन्होंने नए लाभुकों के बीच राशन कार्ड और नई जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकानों के लिए लाइसेंस का वितरण किया। कार्यक्रम के दौरान सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और पूर्व सीएम नीतीश कुमार की राजनीतिक सफलताओं का जिक्र करते हुए उनकी जीत का फार्मूला साझा किया।



