जागरण संवाददाता, नगरा (बलिया)। नगर पंचायत नगरा के नगरा-रसड़ा मार्ग स्थित नहर चौक पर गुरुवार की अलसुबह 250 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर आग की भीषण लपटों में घिर गया और धू-धू कर जलने लगा।
घटना के बाद आसपास के लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। हालांकि स्थानीय लोगों की सूझबूझ और दमकल कर्मियों की तत्परता से समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। गुरुवार अलसुबह नहर चौक के पास लगे 250 केवीए के ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई।