National
वन स्टाप सेंटर, पुलिस की टीम ने रोका बाल विवाह, किशोरी को बाल गृह भेजा
जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मिली सूचना के आधार पर बाल संरक्षण टीम ने कोन थाना क्षेत्र के गौरासिंहा गांव में बुधवार को बाल विवाह रोकवा दिया। मौके पर पहुंची टीम ने किशोरी का रेस्क्यू किया। अभिले
लेखक Julfequar Haider Khan113K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, सोनभद्र। चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 पर मिली सूचना के आधार पर बाल संरक्षण टीम ने कोन थाना क्षेत्र के गौरासिंहा गांव में बुधवार को बाल विवाह रोकवा दिया। मौके पर पहुंची टीम ने किशोरी का रेस्क्यू किया। अभिलेखों की जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार लड़की की उम्र 18 वर्ष से कम पाई गई।
वन स्टाप सेंटर सोनभद्र की केस वर्कर अनुराधा जायसवाल ने टीम के साथ मौके पर पहुंचकर बालिका को संरक्षण में लिया। रात में सुरक्षा की दृष्टि से बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के निर्देश पर किशोरी को बाल गृह (बालिका) में आवासित कराया गया। किशोर को संरक्षण के लिए चाइल्ड हेल्पलाइन में रखा गया है।



