National
छठ पर यात्रियों को रेलवे का तोहफा, दिल्ली से पटना के लिए रवाना हुई पहली 'अमृत भारत 3.0' ट्रेन; क्या है खासियत?
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल की है।
लेखक Digital Desk57K पढ़े गए
-1794470193746.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महापर्व छठ पूजा के अवसर पर यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय रेलवे ने एक ऐतिहासिक पहल की है।
भारत की पहली अत्याधुनिक 'अमृत भारत 3.0' (Amrit Bharat 3.0) ट्रेन को 11 नवंबर की मध्य रात्रि छठ पूजा स्पेशल ट्रेन के रूप में नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से पटना के लिए रवाना किया गया।
ट्रेन के प्रस्थान के समय नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का पूरा परिसर छठ के पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा, जिससे यात्रियों में भारी उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। इस विशेष अवसर पर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों ने भारतीय रेलवे की इस पहल का जोरदार स्वागत किया।



