संवाद सूत्र, टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा स्थित आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र में अपराधियों ने एक बार फिर गोलीबारी कर दहशत फैलाने की कोशिश की है। रंगदारी की मांग को लेकर हथियारबंद अपराधियों ने होंहे रोड स्थित पीओ कार्यालय के सामने संचालित एबीएस ट्रांसपोर्टिंग कंपनी के कैंप कार्यालय पर देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग की।
बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 10 से 12 राउंड गोलियां चलाईं। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और तनाव का माहौल बन गया है। जानकारी के अनुसार, एबीएस कंपनी एनसीसी कंपनी के पेटी कान्ट्रैक्ट पर आम्रपाली कोल परियोजना से शिवपुर रेलवे साइडिंग तक कोयला ट्रांसपोर्टिंग का कार्य कर रही है।