National
सिंचाई विभाग में नौकरी के नाम पर बलिया के युवक से मऊ के आरोपित ने रुपये हड़पे
जागरण संवाददाता, बलिया । सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 9.20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस चौकी में समझौता होने के बावजूद निर्धारित समय में रकम वापस नहीं की गई। अब र
लेखक Milan Kumar Gupta89K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, बलिया। सिंचाई विभाग में सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक से 9.20 लाख रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस चौकी में समझौता होने के बावजूद निर्धारित समय में रकम वापस नहीं की गई। अब रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला मऊ जिले में मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, बलिया जिले के दोकटी क्षेत्र के शिवपुर निवासी मनीष कुमार की मुलाकात बरहदपुर निवासी सत्येंद्र शर्मा से एक शादी समारोह में हुई थी। मनीष अपने पिता के साथ वहां गया था। बातचीत के दौरान सत्येंद्र ने उसे सिंचाई विभाग में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि इस झांसे में आकर मनीष ने यूपीआइ के माध्यम से अलग-अलग किस्तों में कुल 9.20 लाख रुपये दे दिए।



