National
हापुड़ में कल से आस्था का महापर्व, नहाय-खाय से होगी छठ की शुरुआत; जानिए अर्घ्य और पारण का शुभ समय
संवाद सहयोगी, हापुड़। लोकआस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व कल यानी शुक्रवार से शुरू होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले इस पर्व पर श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की आरा
लेखक Harsh Agarwal39K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, हापुड़। लोकआस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व कल यानी शुक्रवार से शुरू होगा। कार्तिक शुक्ल पक्ष में मनाए जाने वाले इस पर्व पर श्रद्धालु भगवान सूर्य और छठी मैया की आराधना कर परिवार की सुख-समृद्धि, संतान की दीर्घायु और आरोग्य की कामना करेंगे। पर्व का समापन 16 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ होगा।
वैदिक सनातन ज्योतिष कर्मकांड महासभा ट्रस्ट के अध्यक्ष ज्योतिर्विद पंडित सुबोध पांडेय ने बताया कि महापर्व की शुरुआत शुक्रवार को नहाय-खाय से होगी। इस दिन व्रती स्नान के बाद अरवा चावल, लौकी और चने की दाल का सात्विक भोजन ग्रहण करेंगे।



