National
सिर पर 16 टांके और काटना पड़ा बायां हाथ... मुंबई लोकल में छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिला को ट्रेन से दिया धक्का
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़ हुई ।
लेखक Digital Desk161K पढ़े गए
-1794465378241.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां बोरीवली से विरार जा रही लोकल ट्रेन में युवती के साथ छेड़छाड़ हुई।
छेड़छाड़ का विरोध करने पर आरोपी ने युवती को नायगांव स्टेशन पर ट्रेन से नीचे पटरियों पर धकेल दिया। इस घटना में महिला का बायां हाथ ट्रेन के नीचे आ गया, जिसके चलते बाद में उसे काटना पड़ा। साथ ही युवती के सिर पर 16 टांके लगे हैं।



