National
100 साल पुराना प्राचीन सूर्य मंदिर से लेकर रथनुमा बुंडू और धुर्वा सूर्य मंदिर तक... रांची के इन खास सूर्य मंदिरों की महिमा
जागरण संवाददाता, रांची। सूर्य की पूजा प्राचीन काल से प्रचलित है। इसके रूप अलग-अलग हैं। आदिवासी समाज भी अपने सर्वोच्च देवता को सिंगबोंगा कहता है और एक मान्यता यह है कि सिंगबोंगा सूर्य का ही नाम है। रांची शहर में भी कई सूर
लेखक Sanjay Krishna178K पढ़े गए

जागरण संवाददाता, रांची। सूर्य की पूजा प्राचीन काल से प्रचलित है। इसके रूप अलग-अलग हैं। आदिवासी समाज भी अपने सर्वोच्च देवता को सिंगबोंगा कहता है और एक मान्यता यह है कि सिंगबोंगा सूर्य का ही नाम है। रांची शहर में भी कई सूर्य मंदिर बन चुके हैं।
बड़ा तालाब के पास करीब सौ साल पुराना सूर्य मंदिर है। मंदिर के पुजारी पं गयादत्त मिश्र ने बताया कि यहां हमारे पूर्व गया से आए थे। वही यहां पूजा आदि करते हैं। पहले मंदिर में तीन सीढ़ी चढ़ने के बाद तीन सीढ़ी उतरकर गर्भगृह में श्रद्धालु जाते थे।



