जागरण संवाददाता, गुमला। सदर थाना क्षेत्र के डोमनडीह गांव में क्रेशर प्लांट के संचालन को लेकर उपजा विवाद हिंसक रूप ले लिया। क्रेशर प्लांट से जुड़े विवाद और कथित मारपीट से आक्रोशित सैकड़ों ग्रामीण हरवे-हथियार से लैस होकर सकलदीप सिंह के घर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने घर में घुसकर जमकर हंगामा किया और गैराज में खड़ी थार गाड़ी समेत कई बाइकों में तोड़फोड़ कर दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।