National
बलिया में डेंगू का डंक तेज, मच्छरों के हवाले हो गया पूरा शहर
लवकुश सिंह, जागरण, बलिया। शहर की बजबजाती नालियां मच्छरों की नर्सरी बनी हुई हैं और नगरपालिका के सफाई व फागिंग के दावे कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इधर डेंगू के मरीजों की संख्या 30 तक पहुंच चुकी है, फिर भी मच्छरों
लेखक Lavkush Singh111K पढ़े गए

लवकुश सिंह, जागरण, बलिया। शहर की बजबजाती नालियां मच्छरों की नर्सरी बनी हुई हैं और नगरपालिका के सफाई व फागिंग के दावे कागजों से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। इधर डेंगू के मरीजों की संख्या 30 तक पहुंच चुकी है, फिर भी मच्छरों के प्रकोप से निजात दिलाने की ठोस व्यवस्था नजर नहीं आ रही।
हैरानी यह है कि नगरपालिका में सफाई के लिए 420 कर्मचारी तैनात हैं, जिनमें 165 स्थायी हैं। शहर के 25 वार्डों में सफाई और मच्छर नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालने वाली व्यवस्था के पास फागिंग के लिए महज दो मशीनें हैं। पिछले दिनों नालियों की सफाई पर 55 लाख रुपये खर्च किए गए, इसके बावजूद मोहल्लों में नालियां जाम और गंदगी से बजबजा रही हैं।



