अरविंद मिश्रा, ग्रेटर नोएडा। शत्रु संपत्ति माफिया की भेंट चढ़ रही हैं। अवैध निर्माण कर शत्रु संपत्ति पर कब्जा किया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने शत्रु संपत्ति पर कब्जे रोकने, उसके संरक्षण एवं प्रबंधन के लिए जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
शत्रु संपत्ति की स्थिति और न्यायालय में उससे संबंधित वाद की स्थिति पर यह रिपोर्ट मांगी गई है। जिला प्रशासन ने तीनों तहसील के एसडीएम से प्राथमिकता के आधार पर यह रिपोर्ट तलब की है।