राज्य ब्यूरो, शिमला। कोई हजारों किलोमीटर का सफर तय कर हिमाचल की झीलों में उतरता है तो कोई बर्फीली चोटियों को पार कर यहां की वादियों को अपना ठिकाना बनाता है।
सुबह की पहली किरण के साथ पहाड़ों में गूंजती पक्षियों की चहचहाहट हिमाचल की प्राकृतिक खूबसूरती का अहम हिस्सा है। यहां के आसमान में करीब 650 प्रजातियों के परिंदों की उड़ान दर्ज की गई है।
इनमें स्थानीय पक्षियों के साथ ऐसे प्रवासी मेहमान भी शामिल हैं, जो हर साल मौसम बदलने के साथ हजारों किलोमीटर का सफर तय कर हिमाचल पहुंचते हैं। अब इन परिंदों की दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी नई पीढ़ी को सौंपने की तैयारी है।