जागरण संवाददाता, लखनऊ। अभी त्योहार में घर आने वालों की भीड़ होने के कारण विमानों का किराया आसमान छू गया था और अब त्योहार खत्म होने के बाद वापसी वालों की लंबी भीड़ से फिर किराया बूम कर गया है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, कोलकाता, पुणे को जाने वाले विमानों का किराया सामान्य दिनों की तुलना में कई गुना बढ़ गया है। गुरुवार को लखनऊ से बेंगलुरु, का किराया बीस हजार के आसपास पहुंच गया है। इसी तरह दिल्ली, मुंबई का किराया भी थोड़ा महंगा हो गया है।