National
यूपी में मोबाइल चोरी का बड़ा सच: हर घंटे ब्लॉक हो रहे 19 फोन, पर बरामदगी महज 6
आदित्य तिवारी, लखनऊ। मोबाइल फोन गुम होने और चोरी की समस्या का आकार चौंकाने वाला है। दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल के सीईआइआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के संचयी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 5,67,5
लेखक Aditya Kumar Tiwari120K पढ़े गए

आदित्य तिवारी, लखनऊ। मोबाइल फोन गुम होने और चोरी की समस्या का आकार चौंकाने वाला है। दूरसंचार विभाग के संचार साथी पोर्टल के सीईआइआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) के संचयी आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में अब तक 5,67,531 मोबाइल ब्लाक किए जा चुके हैं। इनमें 3,50,156 मोबाइल ट्रेस हुए, लेकिन बरामद केवल 1,71,699 ही किए जा सके।
इन आंकड़ों को लगभग साढ़े तीन वर्ष की अवधि के औसत के रूप में देखें तो हर घंटे करीब 19 मोबाइल ब्लाक हुए, 11 मोबाइल ट्रेस किए गए और छह मोबाइल ही बरामद हो सके। यानी मोबाइल का सुराग मिलने के बाद भी आधे से अधिक फोन पुलिस बरामद नहीं कर पा रही है।
आंकड़ों के अनुसार ट्रेस हुए मोबाइलों में बरामदगी का अनुपात 49.04 प्रतिशत है। वहीं ब्लाक किए गए कुल मोबाइलों के मुकाबले बरामदगी करीब 30.25 प्रतिशत है। औसतन प्रतिदिन 444 मोबाइल ब्लाक, 274 ट्रेस और 134 बरामद हुए। सवाल है कि जिन मोबाइलों का सुराग मिल चुका है, वे कहां इस्तेमाल हो रहे हैं और उन्हें खपाने वाले नेटवर्क की कड़ियां किन राज्यों तक फैली हैं।