संवाद सहयोगी, डोईवाला (देहरादून)। ऋषिकेश मार्ग पर देहरादून एयरपोर्ट के समीप बुधवार देर रात एक जंगली हाथी ने बुलेट सवार युवक पर हमला कर दिया।
हाथी ने युवक को सड़क पर गिराने के बाद कुछ देर तक पैर से धकेला। इस दौरान युवक की जान पर बन आई। गनीमत रही कि कुछ देर बाद हाथी डिवाइडर पर लगी लोहे की रेलिंग को तोड़ते हुए जंगल की ओर चला गया और युवक की जान बच गई।
वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित
घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। बताया जा रहा है कि मार्ग से गुजर रहे कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन से यह वीडियो बनाया।