जागरण संवाददाता, उत्तरकाशी। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में इस वर्ष तीर्थयात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। मंगलवार तक दोनों धामों में कुल 18.91 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। यह संख्या गत वर्ष के मुकाबले करीब 4.89 लाख अधिक है।
हालांकि, वर्ष 2025 में धराली आपदा और स्यानाचट्टी में यमुना नदी का प्रवाह अवरुद्ध होने से यात्रा प्रभावित हुई थी। मंगलवार को गंगोत्री धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हो चुके हैं, जबकि बुधवार को यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने तक श्रद्धालुओं की संख्या में और इजाफा हो सकता है।