जागरण संवाददाता, नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र में पिकअप अचानक उतराई में लुढक गई। जिसमें पिकअप में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस थाना शिलाई में रणदीप चौहान पुत्र अमर सिंह निवासी गांव कुंहट पोस्ट ऑफिस व तहसील शिलाई जिला सिरमौर ने बयान दिया कि यह, मोहन सिंह व यशपाल गाड़ी नंबर HP17B-0718 में अपने गांव कुंहट से घासण में घास लेने गए थे।
गाड़ी को चालक यशपाल पिकअप चला रहा था तथा चालक के साथ कन्डक्टर सीट पर गाड़ी का मालिक मोहन सिंह बैठा था। यह गाड़ी की पीछली सीट पर बैठा था। जब तीनो घास लेकर गाड़ी में कुंहट आ रहे थे, जब वह कुंहट पहुंचे, तो गाड़ी के चालक यशपाल ने गाड़ी को सडक में ही रोक दिया ओर घास उतारने के लिए गाड़ी से नीचे उतर गया।