National
भूजल बचाने की दिशा में कदम, 100 करोड़ की दो परियोजनाओं को मंजूरी मिली; 90 हजार एकड़ तक पहुंचेगा पानी
राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में भूजल पर किसानों की निर्भरता घटाने और नहरी सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 100.65 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनसे 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि को नहरी
लेखक Sumit Singh96K पढ़े गए

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब में भूजल पर किसानों की निर्भरता घटाने और नहरी सिंचाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए राज्य सरकार ने 100.65 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इनसे 90 हजार एकड़ से अधिक कृषि भूमि को नहरी पानी उपलब्ध होगा। जल संसाधन मंत्री बरिंदर कुमार गोयल ने सोमवार को पंजाब भवन में इसकी जानकारी दी।
पहली परियोजना के तहत करीब 60 वर्ष पुरानी 1-आर डिस्ट्रीब्यूटरी की 64.11 करोड़ रुपये की लागत से कंक्रीट लाइनिंग की जाएगी। इससे फतेहगढ़ साहिब और पटियाला जिलों के करीब 80 गांवों की 69,967 एकड़ कृषि भूमि को लाभ मिलेगा। डिस्ट्रीब्यूटरी की जल वहन क्षमता 154.50 क्यूसेक से बढ़ाकर 248.69 क्यूसेक की जाएगी। चालू वित्त वर्ष में इसके लिए 40 करोड़ रुपये निर्धारित किए गए हैं।

-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)