जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार कैमिस्ट के कैशियर जानकी दास की हत्या के मामले में मंगलवार से जिला अदालत में मुक़दमा शुरू हुआ। हालांकि, पहली ही सुनवाई पर डीएसपी लक्ष्य पांडेय समेत तीन गवाह गैरहाजिर रहे। ऐसे में अदालत ने तीनों के खिलाफ जमानती वारंट जारी कर दिए हैं।
पिछले महीने अदालत ने नौ आरोपितों के खिलाफ आरोप तय कर दिए थे। तब कोर्ट ने गवाही देने के लिए डीएसपी लक्षय पांडेय, डा. सचिन कुमार और कैमिस्ट के मालिक हिमांशु को समन भेजे थे। इसके बावजूद वह कोर्ट में पेश नहीं हुए। अब 21 नवंबर को दोबारा सुनवाई होगी और कोर्ट ने तीनों गवाहों को फिर से समन भेज दिए हैं।