National
अलीगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल: 163 उपनिरीक्षकों के तबादले, संजय कुमारी को मिली महिला थाना प्रभारी की जिम्मेदारी
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में कुल 163 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
लेखक Digital Desk101K पढ़े गए
-1794334477501.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_1920/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)
जागरण संवाददाता, अलीगढ़। कानून व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने तथा जनसुनवाई को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से एसएसपी ने पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। जिले में कुल 163 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। महिला थाना प्रभारी के पद पर भी बदलाव किया गया है।
महिला थाने की प्रभारी रहीं महिला उपनिरीक्षक निशा चौधरी को हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है। वहीं बन्नादेवी थाने में तैनात महिला उपनिरीक्षक संजय कुमारी को महिला थाने का नया प्रभारी बनाया गया है।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


