जागरण संवाददाता, बरानगर। उत्तर 24 परगना के बरानगर थाना अंतर्गत लेकपल्ली क्लब के निकट एक फ्लैट से मंगलवार की शाम 26 वर्षीय युवती युवती का रक्तरंजित शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। प्राथमिक तौर पर पुलिस को आशंका है कि युवती की हत्या की गई है।
मृतका डनलप इलाके की रहने वाली थी। पुलिस के अनुसार, जिस फ्लैट से शव बरामद हुआ, उसका दरवाजा भीतर से बंद था। ऐसे में पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बंद फ्लैट के अंदर युवती की मौत कैसे हुई और इसके पीछे किसका हाथ है।