जागरण संवाददाता, देवघर। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिवंगत सीताराम केसरी के नाती झारखंड के देवघर निवासी राकेश केसरी ने वर्ष 1998 में सीताराम केसरी को पार्टी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के पीछे सोनिया गांधी की भूमिका होने संबंधी आरोपों को खारिज किया है।
उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी ने न केवल उनके दादा का सम्मान किया, बल्कि उन्हें पद से हटाए जाने की जानकारी मिलते ही 7 Ab Purana Kila Road स्थित उनके आवास पहुंचकर मुलाकात भी की थी। उन्होंने सीताराम केसरी को महान नेता बताया था।