National
संभल में सर्जरी के दौरान गभर्वती की आंत कटी, डॉक्टर पर लगा 9.25 लाख का जुर्माना
संवाद सहयोगी, संभल। चंदौसी में सर्जरी के दौरान गर्भवती महिला की आंत कटने के मामले में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने महिला चिकित्सक को लापरवाही का दोषी माना है। आयोग ने चिकित्सक को 4.25 लाख रुपये चिकित्सा खर्च, सात प्रति
लेखक Dilip Kumar65K पढ़े गए

संवाद सहयोगी, संभल। चंदौसी में सर्जरी के दौरान गर्भवती महिला की आंत कटने के मामले में जिला उपभोक्ता प्रतितोष आयोग ने महिला चिकित्सक को लापरवाही का दोषी माना है। आयोग ने चिकित्सक को 4.25 लाख रुपये चिकित्सा खर्च, सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज और पांच हजार रुपये वाद व्यय अदा करने का आदेश दिया है। वहीं, चिकित्सक की बीमा कंपनी को पांच लाख रुपये क्षतिपूर्ति देने के निर्देश दिए हैं।
अधिवक्ता पारस वार्ष्णेय ने बताया कि चंदौसी के मुहल्ला हाथीखाना निवासी भावना पत्नी गौरव गुप्ता को 11 फरवरी 2025 को प्रसव पीड़ा हुई थी। स्वजन उन्हें मुंसिफ रोड स्थित मदर एंड चाइल्ड हेल्थ केयर सेंटर ले गए। वहां चिकित्सक स्मिता बंसल ने पहले सामान्य प्रसव होने की बात कही, लेकिन अगले दिन ऑपरेशन करना पड़ा।
-1795316919000.webp?x-oss-process=image/resize%2Cw_720/quality%2Cq_90/sharpen%2C80)


